छत्तीसगढ़ में हादसों का बुधवार: कहीं भालू का आतंक तो कहीं किसान की मौत बनी रहस्य, ट्रेलर से बाइक सवार की टक्कर
कोरबा के कटघोरा वन मंडल में भालू के हमले में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। घटना गोलबहरा गांव की है। बताया जा रहा है,कि 70 वर्षीय मंगली बाई महुआ बीनने जंगल गई हुई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के कटघोरा वन मंडल में भालू के हमले में एक वृद्ध महिला की जान चली गई। घटना गोलबहरा गांव की है। बताया जा रहा है,कि 70 वर्षीय मंगली बाई महुआ बीनने जंगल गई हुई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में मंगली बाई गंभीर रुप से घायल हो गई। मंगली की चीख पुकार सुनकर दूसरी महिलाएं मौके पर पहुंची। जिसके बाद भालू को मौके से खदेड़ा गया और घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मंगली को पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि तड़के सुबह 6:00 लगभग गांव के लोग जंगल में महुआ बिने गए हुए थे सभी अलग-अलग जगह पर महुआ का संग्रहण कर रहे थे। 70 वर्षीय मंगली भाई भी एक महुआ पेड़ के नीचे बैठकर महुआ बिन रही थी इस दौरान अचानक एक भालू से उसका सामना हो गया।
वह कुछ समझ पाती या भागपाती वहां से भालू ने हमला कर दिया। जब बुजुर्ग महिला ने चीख पुकार मचाई उसके बाद आसपास महुआ बिन रहे लोग मौके पर पहुंचे फिर किसी तरह भालू को डंडे और पत्थर से हमला कर भगाया लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला की हालत काफी गंभीर थी और खून से लतपथ पड़ी हुई थी जिसे तत्काल 112 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ ही घंटे बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोहनपुर टोलनाका के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से एक ट्रक में जा घुसी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। इस दुर्घटना का लाईव वीडियो सानमे आया है जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह बाइक सवार सीधे ट्रक में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलतें ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल रवाना करवाया गया जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना करवाया गया।
एनएच मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज होने के कारण भी लगातार हद से होते रहते हैं। तेज अवतार बाइक सवारी कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
पाली पुलिस ने बताया कि मृतक रितेश कुमार 24 वर्षीय दीपका निवासी है जो अपने चार पहिया वाहन में कटघोरा स्थित घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था जहां दोनों बाइक में सवार होकर प्रदीप के घर से कटघोरा किसी काम से जा रहे थे इस दौरान या हादसा हुआ है। इस हादसे में रितेश कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं प्रदीप चौहान की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है उसे बिलासपुर स्थित मेकाहरा में भर्ती किया गया।
मरवाही वन मंडल में आज दिशा मैदान के लिए घर के बाड़ी की तरफ गए किसान पर एक मादा भालू और उसके दो शावकों ने हमला कर दिया घटना में किसान को चोट आई है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर किसान की हालत खतरे से बाहर बतलाई जा रही है।।
मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की है जहां पर सिलपहरी गाव के बांधाटोला के पास आज गाव के रहने वाले किसान मोहन सिंह दिशा मैदान के लिए निकले थे उसी दौरान सामने से एक मादा भालू अपने दो छोटे छोटे शावकों के साथ आ रही थी और मोहन का और तीनो भालुओं का आमने सामने हो गए और भालू ने मोहन पर हमला कर दिया जिसके बाद भी मोहन ने हिम्मत नही हरि और शोर मचाते रहा जिसके बाद मादा भालू अपने दोनो शावकों के साथ जंगल की ओर भाग गई।।इधर मोहन किसी तरह घर के नजदीक पहुचा और आसपास के लोगो की नजर मोहन पर पड़ी और उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी जिसके बाद घायल खून से लथपथ मोहन को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है।।
बालोद में किसान की मौत बनी रहस्य
बालोद जिले के तांदुला जलाशय से निस्तारी के लिए तालाबों में भरने पानी छोड़ा गया है जहां पानी से मोटरपम्प लगाकर फसल की सिचाई करने वाले बेलोदी निवासी हेमलाल साहू की मौत हो गई।घटना रहस्यमई तरीके से हुई है आशंका लगाई जा रही है कि करंट लगने के कारण यह मृत्यु हुई है पोलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है अब किसान की मौत करंट से हुआ या किसी और से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। घटना जिले के ग्राम बेलोदी - भुसरेंगा माइनर की है वहीं इस घटना की जानकारी के बाद नहर नाली में चोरी छिपे बिजली कनेक्शन कर मोटरपम्प लगाकर सिचाई कर रहे लगभग 10-15 किसानों ने नहर में लगाए मोटरपम्प को निकालकर वापस घर ले गए।
घटना के बाद जाँच में पहुंची पुलिस
वहीं इस घटना की जानकारी के बाद सनौद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच की। मोटरपपम्प के पास ही किसान का शव मिला।
शव का पंचनामा किया गया कही चोट के निशान नही मिला पर उनके उंगलियों में काला रंग का निशान मिला वहीं किसान की मौत को करंट से होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस इस मामले में शव को पोस्ट मार्टम के लिए शव घर भेजा गया।
मोटरपम्प पर आ गया था कचरा, सफाई करने के दौरान घटी घटना
जानकारी के मुताबिक किसान हेमलाल नहर में मोटरपम्प लगाया था उसी से फसल की सिचाई कर रहा था। जानकारी यह भी मिल रही है मोटर पम्प के कचरा आ गया था जिसके सफाई करने के लिए वह नहर के अंदर गया होगा और वह मोटर पम्प की सफाई करते समय वह करंट के चपेट में आ गया होगा। फिलहाल प्रथम दृस्टि में किसान की मौत करंट से होने की आशंका जताई जा रही है।वहीं इस घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
बिजली विभाग बेखबर, हादसे के बाद जब्त किया मोटर पम्प
इधर क्षेत्र के विद्युत् विभाग की भी लापरवाही यहां सामने आई है। विद्युत् की बिना अनुमति चोरी किया जा रहा है और विद्युत् विभाग को भी कोई खबर नही है। इस घटना के बाद विद्युत् विभाग ने पुलिस, राजस्व विभाग की उपस्थिति वहाँ के मोटर पम्प को जब्त किया।
बिजली विभाग ने किसानो से की अपील न करे बिजली को चोरी
वहीं विद्युत् विभाग द्वारा किसानों से अपील भी की है लापरवाही पूर्वक काम व बिजली को चोरी न करें। अगर कही भी बिना अनुमति मोटरपम्प डालकर सिचाई करते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।वहीं इस मामले में सिकोसा के अंतर्गत विद्युत विभाग के जेई चंद्रकुमार बघेल ने बताया यहां पर किसान अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया है केनाल पर शव के पास मोटर पंप एवं केवल दिखाई दे रहा है किया घटना की जांच की जाएगी। मौके पर मोटर पंप एवं केवल को जप्त किया गया।
लगातार हो रही पानी की चोरी
इधर जिले के सिचाई विभाग भी नहर की निगरानी नही कर रहे है मुख्यनहर सहित छोटे नहर नालियों में धड़ल्ले से मोटर पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा है।यह अनदेखी कभी भी भारी पड़ सकती है।
सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल
कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए घटनाक्रम में रेत लोड ट्रैक्टर की ठोकर से दोपहिया सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी प्राप्त होने पर जुर्म दर्ज किया है और अगली कार्रवाई कर रही है।
व्यक्तिगत काम से कोरबा आए हुए ग्रामीण क्षेत्र के दो लोगों को इस बात की बिल्कुल कल्पना नहीं थी की वापसी के दौरान उनके साथ हादसा हो सकता है और इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। कुदमुरा निवासी 40 वर्षीय तेज लाल यादव और 26 वर्षीय सुखलाल बाइक से कोरबा आए थे। कामकाज के बाद वे गांव लौट रहे थे। उसी दरम्यान रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के अगले पहिए मैं दबाने से तेज लाल की मौत हो गई जबकि सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित को पिकअप के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था की गई।
26 वर्षीय सुखराम ने बताया कि पुलिस लाइन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में वो दूर जा गिरा वही उसके रिश्ते में मुबोले बड़े भैया तेज लाल यादव ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जहाँ उसकी मौत हो गई।वही।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
एक्सीडेंट के बाद लोग देखते रहे लेकिन किसी ने जल्दी से मदद नही की कोई वाहन रोकने को ही तैयार नही था जब पुलिस मौके पर पहुचे तब हॉस्पिटल लाया गया उसका दाया पैर फैक्चर हो गया। वहीं इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि।हादसे के बाद जांच में जुट गई और आगे की कार्यवाही जारी है।
हादसे में ग्रामीण की मौत की खबर मिलने से उसके गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। हादसे में घायल सुखलाल का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चिकित्सक कर रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद किया है। कोरबा जिले में ओवर स्पीडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और यह आसमय ही कई जिंदगियों को समाप्त कर रहे हैं
कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर एक युवक की जली हालात में लाश मिलने से हड़कप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां जांच कार्रवाई में जुट गई है।
पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगोले तेंदूभांठा मार्ग में निर्मित पुल के नीचे एक युवक की अधजली लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम ने शव का निरीक्षण करते हुए पहचान कारवाई शुरू कर दी है। जांच के उपरांत पुलिस प्रथम दृष्टि हत्या का मानते हुए मामले को गंभीरता से लेकर आसपास लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कुछ ग्रामीण सड़क मे बने पुल की ओर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पड़ी लाश पर गई। यह शव किसी युवक का था, जिसे आग में जलाने का प्रयास किया गया था। देखते ही देखते युवक की अधजली लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गई। लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पाली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट सत्यजीत कोसरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लाश की बारीकी से निरीक्षण किया इसके बाद डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया डॉग बांघा ने सेंट लेकर आसपास घूमा जिसके आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ और कुछ कु जरूर मिले हैं जिसके आधार पर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कह रही है।
इस दौरान मृतक का चेहरा पूरी तरह से जला मिला। संभावना जताई जा रही है कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होगी। वह शारीरिक रूप से दुबला पतला है। किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में बने पुल के पास लाकर जलाया होगा, ताकि मृतक की पहचान ना हो सके।
बहरहाल पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस तमाम थाना चौकियों में गुम इंसान के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। इसके अलावा आसपास के गांव में मुनादी कराया जा रहा है। मृतक की शिनाख्ती से वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी