{"_id":"64ca09a8afbcf9c21d0bb7e9","slug":"aunt-beaten-to-death-by-nephew-in-korba-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: भतीजे ने लाठी से पीट-पीटकर चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: भतीजे ने लाठी से पीट-पीटकर चाची को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 02 Aug 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:15 PM IST
सार
कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लेमरू गांव में एक घर में जगमोहन मंझवार पत्नी सरोज बाई मंझवार रहते हैं, उसी घर में समार सिंह मंझवार और उसकी पत्नी यशोदा भाई भी रहते हैं। यशोदा और समार की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम सरोज बाई मंझावर ने यशोदा बाई को एक डंडा मार दिया। यशोदा ने इसकी जानकारी समार मंझावर को दी। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और घर के आंगन में काम कर रही सरोज मंझवार के ऊपर आंगन में रखें डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। लगभग 10 मिनट तक उसके सिर और हाथ पर वार करता रहा जिसके बाद वह घर के आंगन पर ही गिर पड़ी। आरोपी को लगा कि वह जिंदा जब उसके शरीर से किसी तरह की हरकत दिखाई नहीं पड़ी तब उसे लगा कि उसकी मौत हो चुकी है जिसके बाद सीधे वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल लेमरू थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।