{"_id":"64434815d20ce28d3d0242e7","slug":"assembly-speaker-charandas-mahant-inaugurated-three-development-works-costing-6-52-crores-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने 6.52 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने 6.52 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Sat, 22 Apr 2023 08:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:09 AM IST
सार
डॉ. महंत ने एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
chhattisgarh news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 6 करोड़ 52 लाख 68 हजार रुपए की लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विकासखंड मुख्यालय मरवाही के सद्भावना भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत एक सौ से अधिक हितग्राहियों को सामग्री और चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
डॉ. महंत ने एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नव निर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही का लोकार्पण किया। उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए की लागत के जोगीसार एनिकट और एक करोड़ 40 लाख 66 हजार रुपए की लागत के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय सिवनी का भूमि पूजन किया। डॉ. महंत ने समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय योजना के तहत 83 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया।
विज्ञापन