फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   An elderly woman missing for a year was found in an old age home

लापता मां को ढूंढ निकाला: परिजनों की आंखों से छलके खुशी के आंसू... जाना था बेटी के घर, पर पहुंच गई वृद्ध आश्रम

Sat, 01 Mar 2025 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

70 वर्षीय महिला मेंमबाई एक वर्ष से वृद्ध आश्रम में रह रही थी। महिला अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी और भटककर यहां आ पहुंची थी।

विज्ञापन
An elderly woman missing for a year was found in an old age home
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से लापता हुई एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों ने आखिरकार खोज निकाला। महिला अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी और इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई थी। परिजन वृद्ध आश्रम से महिला को घर ले गए है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा में दो दशक से सर्वमंगला मंदिर के पास यह वृद्ध आश्रम है, जहां पर वर्तमान में 26 बुजर्ग महिला और पुरुष रह रहे हैं। इनमें उम्र दराज महिला और पुरुष शामिल हैं। इन्हीं के बीच 70 वर्षीय महिला मेंमबाई एक वर्ष से रह रही थी। एक साल पहले मेंमबाई अपनी बेटी के यहां जाने के लिए घर ट्रेन से निकली थी। इस दौरान वह कोरबा आ पहुंची जहां पर भटकते हुए वृद्ध आश्रम पहुंच गई।
विज्ञापन


वृद्ध आश्रम के केयरटेकर वीरू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले महिला का यहां पर आना हुआ था। तब से उनकी देखभाल की जा रही थी। अब अनके परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई वे इन्हें लेने के लिए वृद्ध आश्रम आए। मेंमबाई को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की महिला सदस्य के लापता होने से उनके परिजन परेशान थे और लगातार तलाश कर रहे थे। शिवनारायण ने बताया कि एक रिश्तेदार मां सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने आया हुआ था उसकी नजर पड़ने पर उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां कोरबा में इस स्थान पर है। मां के सुरक्षित मिलने से सब काफी खुश हैं और उन्हें घर ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed