फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   All household items were burnt to ashes due to fire fire brigade did not reach on time

Korba: आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख, समय पर नहीं पहुंची दमकल, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू

Fri, 12 Apr 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Apr 2024 02:29 PM IST
सार

बुधवारी बस्ती में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई,जब कलेश्वरी सिदार नामक महिला के घर पर आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
All household items were burnt to ashes due to fire fire brigade did not reach on time
आग बुझाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही आग लगने का जो दौर शुरु हुआ था वो अब भी जारी है। शुक्रवार की सुबह बुधवारी बस्ती स्थित एक मकान में आग लग गई। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। आग को बुझाने के लिए लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी,सूचना देने के करीब आधे घंट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था।

विज्ञापन

 

कोरबा के बुधवारी बस्ती में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई,जब कलेश्वरी सिदार नामक महिला के घर पर आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। घर से धुआं उठता देख लोग हरकत में आए और दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन दमकल विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची,लिहाजा लोगों ने अपने प्रयास से ही आग पर काबू पा लिया। करीब आधे घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग को बुझाया जा सका। इस घटना में जनहानी तो नहीं हुई,लेकिन घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शी टंकेश्वर चन्द्रा ने बताया कि दमकल विभाग की टीम अगर सही समय पर पहुंचती तो शायद आग को जल्दी बुझा लिया जाता और सामान को सुरक्षित बचा लिया जाता। रास्ता तंग होने के कारण दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सकी जिससे नुकसान का आंकड़ा काफी बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि घर के अंदर रखे फ्रिज अलमारी कूलर टीवी के अलावा घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल वाहन और सीएसईबी की दमकल वाहन मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed