{"_id":"67e62ac8b00e841fb109e28f","slug":"after-death-of-passerby-in-korba-and-angry-people-blocked-road-2025-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Accident: कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को सड़क पर रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Accident: कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को सड़क पर रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Fri, 28 Mar 2025 10:21 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:21 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एनएच मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को रौंद दिया। हादसे में मौत आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस से बातचीत के बाद चक्काजाम खत्म हुआ। हादसे में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरबा हादसे के बाद लोगों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा-चांपा एनएच मुख्य मार्ग सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से राहगीर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही मृतक की पहचान सरगबुंदिया निवासी मंगल सिंह यादव के रूप में की गई। जहां सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना देर रात घटी। जहां इस हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर ही बैठकर चक्काजाम शुरू हो गया। वहीं देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जहां लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इस जाम में भारी वाहनों के अलावा चार पहिया वाहन और यात्री बस के अलावा बाइक सवार भी घंटे फंसे रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी भूषण एक्का और उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो मृतक मंगल सिंह यादव स्थानीय निवासी है और किसी काम से सड़क किनारे जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
लोगों ने इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और इसके अलावा तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। जहां पुलिस ने लोगों को समझाया और मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता देकर शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन पर 4 घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं उरगा थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही।