{"_id":"642eb668c7b524cee90a6e42","slug":"adopted-16-year-old-daughter-committed-suicide-by-hanging-in-chhattisgarh-korba-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद ली बेटी ने लगाई फांसी: कोरबा में 12वीं की छात्रा ने दी जान, परिजन घर पहुंचे तो फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद ली बेटी ने लगाई फांसी: कोरबा में 12वीं की छात्रा ने दी जान, परिजन घर पहुंचे तो फंदे से लटका मिला शव
Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:39 PM IST
सार
एएसआई राकेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों को बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने बताया है कि लड़की घर में अकेली थी। जब घर के परिजन पहुंचे तो देखा कि फांसी पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को 16 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 12वीं की छात्रा थी। लड़की का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। जब परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें पता चला। परिजनों ने कुछ समय पहले ही लड़की को गोद लिया था। अभी तक उसके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आलिया कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसे कुछ समय पहले ही अधिवक्ता अनिता चाको ने गोद लिया था। परिजन दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि आलिया फंदे से लटकी हुई है। इस पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई राकेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों को बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने बताया है कि लड़की घर में अकेली थी। जब घर के परिजन पहुंचे तो देखा कि फांसी पर लटकी हुई थी। उसके खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन