{"_id":"6443516782ec1a76db026115","slug":"administration-expressed-concern-about-road-accidents-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सड़क हादसों को लेकर प्रशासन ने जताई चिंता, रोकथाम के लिए दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सड़क हादसों को लेकर प्रशासन ने जताई चिंता, रोकथाम के लिए दिए सुझाव
Sat, 22 Apr 2023 08:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:48 AM IST
सार
कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
chhattisgarh news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद महंत ने सड़कों पर आवारा पशुओं के बैठे रहने से भी सड़क दुर्घटना को एक बड़ी समस्या बताते हुए इसके निराकरण के लिए दोनों नगर पंचायत गौरेला एवं पेंड्रा के अध्यक्षों एवं सीएमओ को बैठक लेकर समाधान निकालने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने, गतिसीमा निर्धारित करने, स्पीड ब्रेकर लगाने, हेलमेट की अनिवार्यता तथा हेलमेट नहीं लगाने वाले पर चलानी कार्यवाई करने भी निर्देश दिए। बैठक में दुर्घटना जन्य क्षेत्रों-स्थानों पर विशेष रूप से गति-सीमा संबंधि सूचनात्मक बोर्ड एवं अन्य यातायात सूचनात्मक, आदेशात्मक, संकेतात्मक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता लाने, चौक-चौराहो पर अनावश्यक रूप से यात्रियों को चढ़ाने उतारने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करने, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में प्रशिक्षण देने सहित सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए अनेक सुझाव दिए गए।
विज्ञापन