Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   accused who spread panic by calling himself Kalki Avatar has been arrested incident happened due to illicit re

Korba: खुद को कल्कि अवतार बताकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला के साथ अवैध संबंधों को लेकर हुई थी घटना

Sun, 09 Mar 2025 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Mar 2025 05:17 PM IST
सार

कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत नावापारा गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
accused who spread panic by calling himself Kalki Avatar has been arrested incident happened due to illicit re
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत नावापारा गांव में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या अवैध संबंध को लेकर हुई है। 23 तारीख की रात 56 वर्षीय रामसिंह कंवर पर घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे पर धारदार हथियार से हमला कर घर के दीवार पर उसके बेटे जगदीश कंवर के नाम दीवार पर धमकी  चिट्ठी लिखकर फरार हो गया था। वहीं घायल राम सिंह को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हमलावर आरोपी ने घटना को अंजाम देने की एक दिन बाद फिर से धमकी भरा चिट्ठी दीवार पर लिखा। इस बीच राम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई जहां पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिस दिन घर राम सिंह की मौत हुई और मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया उसके एक दिन बाद फिर से हमलावर ने तलवार और घमकी भरा चिट्ठी मुक्तिधाम छोड़ कर आया हुआ था इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैली हुई थी पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना एक चुनौती बन गई थी वहीं ग्रामीण डरे सहमे हुए थे।

विज्ञापन


कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेसवार्ता लेकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने 26 सदस्यीय टीम बनाकर बनाई गई थी जहां पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान बाते सामने आई कि मृतक राम सिंह के बेटे जगदीश के साथ गांव में ही रहने वाले एक महिला के साथ अवैध संबंध है वही जब चांद शुरू की गई इस दौरान इस महिला के साथ जांजगीर चांपा जिले के सिवनी निवासी 26 वर्षीय विकास यादव कभी अवैध संबंध था पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की इस दौरान विकास यादव के ऊपर शक हुआ और पूछताछ शुरू की गई तो बातें सामने आएगी संबंध के चलते हत्या करना बात सामने आया।
विज्ञापन


आरोपी विकास यादव मृतक राम सिंह कंवर के पुत्र जगदीश कंवर को करने के लिए आया हुआ था नहीं मिलने पर उसने उसके पिता पर हमला किया और जगदीश के नाम दीवार पर घमकी भरा चिट्ठी लिखकर फरार हो गया था आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए दीवार पर जानबूझकर धमकी लिखकर फरार हो जाता था ताकि पुलिस उसे पकड़ ना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा एसपी ने बताया कि आरोपी विकास यादव ने हत्या करना कबूल किया है जहां अवैध संबंध के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है।आरोपी मीडिया के खबरों पर नजर रखा हुआ था और जिसके आधार पर काम कर रहा था आरोपी कल्की के अवतार फिल्म देखकर हत्या करने का साजिश रचा था।

आरोपी ने बताया कि वह घटना को अंजाम देने के बाद गांव भी जाता था कि माहौल कैसा है लोग डरे हैं कि नहीं किस तरह का माहौल है। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह पुलिस के हाथ थे चढ़ जाएगा। आरोपी को पसंद नहीं था कि जगदीश उसे महिला के साथ संबंध रखें जब यह बात उसे पता चली उसके बाद से ही उसने उसे करने के लिए मन में ठान लिया था।


कोरबा एसपी ने बताया कि इस मामले की जानकारी आई जी साहब को दी गई जहां उन्होंने इस टीम में शामिल सभी लोगों को बधाई दी और इनाम के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। आरोपी को पकड़ने पुलिस गांव में ही डेरा डाली हुई थी जहां रात को वह वही सोते थे इसके अलावा लगातार ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे थे तब जाकर पुलिस को सफलता मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed