Korba: नटराज केमिकल फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की गिरने कर मौत, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस
बिलाईगढ़ छुईहापारा निवासी गोपाल प्रसाद रात्रे काम कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित हुआ और सीधे जमीन पर आ गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार शुरु होने के कुछ देर बात ही उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित नटराज केमिकल नामक प्रतिष्ठान में हुए हादसे के दौरान गंभीर रुप से घायल एक मजदूर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम गोपाल प्रसाद रात्रे है जो बिलाईगढ़ छुईहापारा का निवासी था। बताया जा रहा है कि गोपाल प्रसाद उंचाई में काम कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार शुरु होने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
बिलाईगढ़ छुईहापारा निवासी गोपाल प्रसाद रात्रे काम कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित हुआ और सीधे जमीन पर आ गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार शुरु होने के कुछ देर बात ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है पुलिस इसकी जांच कर रही है। गोपाल प्रसाद रात्रे की मौत होने से उसके चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घर में इकलौता कमाने वाला होने के बारण बच्चों की परवरिश कैसे होगी यह एक बड़ा सवाल है।
फिलहाल इस पूरे मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमू के आधार पर मृतक के परिजनों और घटना स्थल पर मौजूद लोगों से बयान दर्ज कया गया है आगे की जांच की जा रही है।