फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accident happened again in Geevra A laborer died due to soil collapse in railway siding

गेवरा में फिर हुआ हादसा: रेलवे साइडिंग में मिट्टी धसकने से एक मजदूर की मौत, दबे युवक का रेस्क्यू; मचा हड़कंप

Sat, 26 Oct 2024 11:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 11:14 AM IST
सार

कोरबा में देर रात अचानक काम के दौरान  मिट्टी धसकने से दोनों मजदूर मिट्टी में दब गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाल इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident happened again in Geevra A laborer died due to soil collapse in railway siding
गेवरा में फिर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपका थाना अंतर्गत गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। एक की हालात हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गेवरा में रेल लाइन निमार्ण का काम चल रहा है। त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम दिया गया है। ठेका मजदूर विशाल नायक (26) और दशरथ नायक (30), दोनों झारखंड निवासी दोनों रेलवे साइड एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग गेवरा में ड्रेनेज कार्य में लगे थे।
विज्ञापन


वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे तत्काल एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के साले ने बताया की मृतक और घायल दोनों सगे भाई हैं। मृतक उसका जीजा है और वह तीनों ठेका कर्मी है। विशाल नायक उसके बड़े जीजा हैं और शादी को कुछ ही साल हुए हैं। जहां काम करने साला जीजा यहां आए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है घटना के बाद काफी मशकत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और दोनों को इलाज के लिए  गेवरा के विभागीय हॉस्पिटल (NCH) में लाया गया, जहां विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दशरथ नायक को कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


इससे पहले भी गेवरा क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं। जिससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, विशाल नायक के शव को एनसीएच मरचुरी में रखा गया है। दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की। जहां मिटा के परिजनों की स्थिति सूचना दे दी गई है और आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में घटी है यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed