फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Absconding accused arrested in fraud case used to call himself a Congress leader in Korba

Korba: ठगी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताता था कांग्रेसी नेता, लोगों के साथ करता था फर्जीवाड़ा

Sun, 28 Apr 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

कोरबा में मानिकपुर पुलिस ने करीब छह माह से फरार ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने एक अन्य के साथ मिलकर एक मामले में सेटलमेंट कराने के नाम पर चार लाख रूपये लिए थे। 

विज्ञापन
Absconding accused arrested in fraud case used to call himself a Congress leader in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में मानिकपुर पुलिस ने करीब छह माह से फरार ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने एक अन्य के साथ मिलकर एक मामले में सेटलमेंट कराने के नाम पर चार लाख रूपये लिए थे। जब पीड़ित परिवार ने काम नहीं होने पर रकम के लिए दबाव बनाया तो दो लाख लौटा दिए, शेष रकम को देने में आनाकानी कर रहा था। बहरहाल मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत जेल दाखिल करा दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक घटना घटित हुई थी, जिसमें एक युवक को आरोपी बनाया गया था। इसकी भनक तुलसीनगर गेरवाघाट में रहने वाले अरशद लारी जो खुद को कांग्रेसी नेता बताया करता था और उसके साथी लक्ष्मी सिंह को लग गई। उन्होंने आरोपी के परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया। उनसे मुलाकात कर मामले में सेटलमेंट करा देने का आश्वासन दिया। इस दौरान खुद को एक राजनैतिक दल का नेता होने की बात कही। उन्होंने सेटलमेंट नही कराने पर अन्य मामले में भी फंसा देने की धमकी भी दी, जिससे युवक के परिजन रकम देने राजी हो गए। उन्होंने बातचीत के बाद चार लाख रूपए अरशद और उसके साथी को दे दिए, लेकिन बात नही बनी। जिससे युवक के परिजनों ने रकम के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


अरशद और उसके साथी ने दबाव बढ़ने पर दो लाख रूपए तो दे दिए, लेकिन शेष रकम लौटाने में आनाकानी करने लगे। जिसकी शिकायत मधु निराला ने नवंबर 2023 में कर दी। मामला थाना पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसई अमर जायसवाल ने बताया कि करीब छह माह बाद पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 388, 420, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर भेज दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed