फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A youth stabbed a 16-year-old minor gilr in Korba

कोरबा में सनकी आशिक: नाबालिग लड़की को खून से किया लथपथ, शरीर पर चोट के निशाना, इलाके में हड़कंप

Thu, 28 Nov 2024 11:10 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 11:10 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवक ने जब चाकू से हमला किया उसके बाद नाबालिग खून से लथपत नीचे गिर पड़ी और आसपास लोगों ने जान बचाई युवक का कहना है कि जिंदा बच कर आ गई तो उसे फिर से जान से मार देगा।

विज्ञापन
A youth stabbed a 16-year-old minor gilr in Korba
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना अंतर्गत थाना सीतामढ़ी इलाके में इश्कबाजी के चक्कर में एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे बस्तीवासियों की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी सीतामढ़ी बल्ली कुआं निवासी निलेश दास उर्फ कालू 19 वर्ष 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार करता है दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ये घटना सामने आई।
विज्ञापन


घायल नाबालिग की बड़ी बहन ने बताया कि दोंनो के बीच अफेयर था और दोनो एक दूसरे को पसंद भी करते थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।युवक नशे का आदि है और हमेशा नशे धुत रहता है।नशेड़ी युवक ने 6 से 8 बार नाबालिग  वार किया जहा उसके हाथ और अन्य जगह पर गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बस्ती वासियों की माने तो गांजा और नशीली दवाओं का  युवक और नाबालिग बच्चे सेवन कर रहे हैं जिससे बस्ती का वातावरण खराब हो गया है आदि मारपीट जैसी घटना सामने आ रही है। गांजा और नशीली दवा कहां से लेकर आ रहे हैं और नशा कर रहे हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए।


वहीं घटना की सूचना मिलती है कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed