फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A young man arrested for killing a hen in Korba s Naktikhar uproar

मुर्गी की मौत पर बवाल: मारकर पकाने पर हुई गिरफ्तारी, आधा गांव पहुंचा थाने, भीड़ को देखकर पुलिस के छूटे पसीने

Sat, 27 May 2023 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 May 2023 10:24 PM IST
सार

सिविल लाइन थाना में नकटीखार गांव के लोग पहुंचे, जिन्हें इस बात पर आपत्ति है कि पुलिस ने राजेश अघरिया को क्यों पकड़ा। बताया गया कि गांव में एक व्यक्ति कि मुर्गी की चोरी हो गई और बाद में कुछ लोगों ने उसे हलाल कर पार्टी कर ली।

विज्ञापन
A young man arrested for killing a hen in Korba s Naktikhar uproar
थाने में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के नक्तिखार गांव के एक मोहल्ले में मुर्गी की चोरी होने को लेकर बवाल हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को उठा लिया और थाने ले आई। इस मामले को लेकर गांव के एक मोहल्ले के लोग पुलिस थाना पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया।

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में नकटीखार गांव के लोग पहुंचे, जिन्हें इस बात पर आपत्ति है कि पुलिस ने राजेश अघरिया को क्यों पकड़ा। बताया गया कि गांव में एक व्यक्ति कि मुर्गी की चोरी हो गई और बाद में कुछ लोगों ने उसे हलाल कर पार्टी कर ली। इस मामले को लेकर युवक पर आरोप लगाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस गांव में पहुंची और राजेश को थाना लेकर आ गई। इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए मोहल्ले के लोग थाने पहुंच गए। गांव की कोटमार और युवक की मां ने साफतौर पर कहा कि राजेश ने ऐसा कुछ किया ही नहीं है, इसलिए उसे यहां लाने का कोई मतलब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकटीखार निवासी धनेश्वर कंवर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। उसका कहना है कि उसकी देसी मुर्गी गांव में रहने वाले पड़ोसी राजेश के खेत की तरफ चली गई थी, जिसे उसने मारकर पका लिया। इसी की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस आया हुआ था। वहीं जिसके ऊपर आरोप लग रहा है यानी राजेश ने बताया कि वह घर पर था। कुछ लोगों के द्वारा मुर्गी को गुलेल से मारने के बाद उसे उसके खेत में पकाया गया और शिकायत उसके खिलाफ की गई। जबकि मुर्गी को किसी और ने मारा है। 

विज्ञापन

वहीं राजेश की गिरफ्तारी के बाद काफी संख्या में ग्रामीण सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने राजेश पर लगे आरोप गलत बताए। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक को लाया गया था। मामले की जांच की जा रही है। काफी देर तक गांव से पहुंचे लोग पुलिस थाने में मौजूद रहे और उन्होंने घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। मामले में क्या कुछ किया जाना है यह पुलिस तय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed