फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A team of 108 ambulances crossed the mountain and brought the patient from the cot for three kilometers

Korba: पहाड़ पार कर तीन KM तक चारपाई से मरीज को लेकर आई 108 की टीम, ऑक्सीजन सपोर्ट देकर पहुंचाया अस्पताल

Tue, 10 Jan 2023 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jan 2023 12:06 PM IST
सार

108 की टीम अधेड़ पहाड़ी कोरवा की जान बचाने के लिए पहाड़ पार करके तीन किलोमीटर तक चारपाई से लेकर आई इसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए अधेड़ को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाया।

विज्ञापन
A team of 108 ambulances crossed the mountain and brought the patient from the cot for three kilometers
मरीज को चारपाई से ले जाती हुई टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने अपने काम से सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की है। 55 साल के घायल अधेड़ पहाड़ी कोरवा को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने में 108 की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खोरिभाना गांव के 55 वर्षीय सुंदर सिंह पहाड़ी कोरवा को सांस लेने और कमजोरी के चलते चलने में परेशानी हो रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो गई। लेकिन बीमार सुंदर को प्राथमिक उपचार और हॉस्पिटल पहुंचाने में पहाड़ ने रास्ता रोक रखा था। 
विज्ञापन


गांव तक एम्बुलेंस के पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में टीम के सदस्य प्रेम शंकर बानी और ईएमटी धर्मसिंह ने तीन किलोमीटर तक पहाड़ की चढ़ाई की और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम करते हुए चरपाई की मदद से सुंदर सिंह को एम्बुलेंस तक लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मरीज की जांच की। इस दौरान मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने ऑक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक इलाज देते हुए पहले मदनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां डॉक्टरों द्वारा हायर सेंटर रेफर करने पर मरीज सुंदर सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। 

फिलहाल डॉक्टर सुंदर सिंह इलाज कर रहे हैं। बता दें कि पहले भी 108 की टीम ऐसे दूर-दराज गांवों से कई मरीजों और घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed