{"_id":"650e7e527dd542732207d165","slug":"a-speeding-bike-hits-a-pedestrian-the-driver-dies-on-the-spot-in-the-accident-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौके पर ही हुई मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौके पर ही हुई मौत; दो घायल
Sat, 23 Sep 2023 11:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:27 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बांगो की ओर से आ रहे थे। तानाखार मुख्य मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Korba Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे 130 पर हादसों का दौर लगातार जारी है। एक के बाद एक हादसे सामने आ रहे हैं फिर से तानाखार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बांगो की ओर से आ रहे थे। तानाखार मुख्य मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा हुआ युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और राहगीर को भी गम्भीर चोंटे आई हैं।
विज्ञापन