फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A joke got stuck in the private parts of an innocent child she had gone to take a bath in the pond in Korba

Korba: मासूम के गुप्तांग में घुसी जोक, तालाब में गई थी नहाने, डॉक्टरों ने घण्टों मशक्कत के बाद निकाला बाहर

Fri, 04 Oct 2024 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 08:57 PM IST
सार

कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां खेल-खेल में 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गया जिसके बाद हड़कम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
A joke got stuck in the private parts of an innocent child she had gone to take a bath in the pond in Korba
चार साल की मासूम के गुप्तांग में घुसी जोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां खेल-खेल में 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गया जिसके बाद हड़कम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद जोंक को बाहर निकाला जिसके बाद मासूम,डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिह का परिवार निवास करता है उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते है शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था उसकी पत्नी खेत मे काम करने गई हुई थी वही एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनो घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे।दोपहर को दोनो तालाब से नहाकर घर वापस लौटे इस दौरान 4 वर्षीय मासूम के चीखपुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही।तब इसकी जानकारी अपनी माता पिता को बड़ी बेटी ने दी जहा उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोक मिला जिसे बाहर निकल गया वही बारीकी से जांच करने के बाद दो और जोक को काफी मशकतबके बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed