फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A huge fire broke out in a house due to a short circuit goods burnt to ashes in Korba

Korba: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, हाल जानने पहुंचे महापौर

Mon, 24 Jun 2024 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है जिसका वो अभी आकलन नही लगा पाया है। स्थानीय लोगो की माने तो समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो काफी घरों को नुकसान हो सकता था। 

विज्ञापन
A huge fire broke out in a house due to a short circuit goods burnt to ashes in Korba
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर चौकी इलाके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 अमरैय्या पारा बस्ती में एक मकान पर आचनक आग की लपटे निकलने लगे घर मालिक और आसपास के लोग घर से बाहर निकले और आग पर किसी तरह काबू पाया गया तब जा कर लोगो ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि वायर शॉर्ट होने से आग लग धनक उठा, पड़ोसियों ने मिलकर रेती और पानी के मदद से आग पर काबू तो कर लिया मगर घर के आंतरिक हिस्सा झुलस कर राख़ हो गया, घर मालिक पदुम कुमार ने बताया कि इस घर पर वो अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता है  वो देखा की वायर में शॉर्ट होने से उसके घर में आग लग गया है तो उस दौरान उसके बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे बड़े मुश्किल से आग की परवाह किए बिना आग से झुलसते हुए अपने बच्चों को बाहर निकाल पाया इस दौरान उसके पैर, माथे व पेट आग से झुलस गया, पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका,

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है जिसका वो अभी आकलन नही लगा पाया है। स्थानीय लोगो की माने तो समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो काफी घरों को नुकसान हो सकता था बस्ती में सब का घर आपस मे जुड़े हुए है सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे घर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मुआवजा के लिए निरीक्षण के लिए आदेशित करते हुए पीड़ितों को को हर संभव मदद के लिए आश्वत किया। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed