{"_id":"69ba5736cda22e8341071a81","slug":"3-young-men3-died-on-spot-after-being-struck-by-speeding-truck-in-korba-video-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक पल में आई मौत: कोरबा में बाइक सवार तीन युवकों पर चढ़ा ट्रक, फिर पलटा; कैसा था मंजर? चश्मदीदों ने बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पल में आई मौत: कोरबा में बाइक सवार तीन युवकों पर चढ़ा ट्रक, फिर पलटा; कैसा था मंजर? चश्मदीदों ने बताया
Wed, 18 Mar 2026 01:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
Korba Road Accident: कोरबा के नूनेरा के पास लापरवाह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों को रौंद दिया, जिससे ट्रक पलट गया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
कोरबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम नूनेरा के पास हुए इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आया। वह सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने से शव उसके नीचे दब गए थे। उन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में दबा वाहन भी खराब हो गया। सड़क पर कोयला बिखर गया जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और उनमें आक्रोश देखा गया।
मृतकों की हुई पहचान
सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। तीनों मृतक की पहचान बृजपाल सिंह कंवर 23 वर्षीय, मंगल सिंह पिता सुकनाथ 25 वर्षीय और ओमप्रकाश पिता मंगल सिंह पोटापानी पाली के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने चक्का जाम कर उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है। फरार ट्रक चालक की तलाश लगातार जारी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की जा रही है।