Korba: 200 मवेशियों का किया गया रेस्क्यू, गोतस्करी की फिराक में थे तस्कर, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कोरबा के कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी के बिंझपुर जंगल के रास्ते से लगभग 200 की संख्या मे गोवंश ले जा रहे कुछ लोगों को छुरी के गोसेवकों ने रोककर उनसे पूछताछ कि और कटघोरा पुलिस को सुचना दी।
विस्तार
कोरबा के कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी के बिंझपुर जंगल के रास्ते से लगभग 200 की संख्या मे गोवंश ले जा रहे कुछ लोगों को छुरी के गोसेवकों ने रोककर उनसे पूछताछ कि और कटघोरा पुलिस को सुचना दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के छुरी के ही निवासी होने कि जानकारी मिली, जिन्हें थाना लाया गया।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि तस्करी मामले मे मेघा चौहान कि रिपोर्ट पर छुरी निवासी दुकालू केंवट व संतोष केंवट पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसकी जांच कि जा रही है। इधर प्रांतीय गौ रक्षा सवर्धन प्रमुख उमेश बिसेन ने तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए कहा कि कटघोरा क्षेत्र मे गौ तस्करी के मामले ज्यादा आने लगे हैं गौ तस्करी माफिया छुरी के निवासी है जिनका एक बड़ा टीम क्षेत्र मे काफ़ी वर्षो से काम कर रहा है, जिन्हे पूरी तरह से बंद करना चाहिए।
प्रांतीय गौ रक्षा संवर्धन प्रमुख उमेश बिसेन ने बताया कि दुकालू राम केंवट और संतोष केंवट का नाम सामने आ रहा है जो गांव तस्करी का काम करते हैं लगातार इनके बारे में शिकायतें गौ सेवकों को मिल रही थी जहां शिकायत मिलने के बाद गौ सेवक सक्रिय हुए और गांव तस्करी करते हुए उन्हें पकड़ा गया है वह चाहते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
धर्मनारायण तिवारी कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया आवेदिका मेघा चौहान की रिपोर्ट पर पुलिस ने संतोष और दुकालू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जहां क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच करवाई की जा रही है।