{"_id":"67174722878b69be4c0d8ff1","slug":"11-members-arrested-in-gevra-mine-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजल चोर गिरोह पर शिकंजा: गेवरा खदान में 11 सदस्य गिरफ्तार, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल चोर गिरोह पर शिकंजा: गेवरा खदान में 11 सदस्य गिरफ्तार, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
Tue, 22 Oct 2024 12:03 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:03 PM IST
सार
गेवरा खदान में डीजल चोर गिरोह के 11 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। 2030 लीटर दो बोलोरो वाहन से जब्त हुई है। अब खदान में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
11 सदस्य गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गेवरा खदान में डीजल चोर सालिक और अजय के गिरोह पर शिकंजा कसा गया है। गिरोह के 11 लोगों को दीपका थाना पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान से डीजल चोरी की शिकायत पर देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी डीजल चोरी पकड़ी है।।
विज्ञापन
खदान में चोरी करते हुए डीजल चोर सालिक राम और अजय के गिरोह के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 11 व्यक्तियों ने खदान में खड़े वाहनों और मशीनों से 2659 लीटर डीजल चोरी कर कर भागने के फिराक में थे। जहां जहां दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और पूरी टीम ने देर रात खदान में जान जोखिम में डाल छापा मारा। जिन्हें घेराबंदी कर धरदबोचा। जिनके कब्जे से बोलेरो वाहन और भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत कुल कीमत 2,48,456 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि दीपका पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो वाहनों में डीजल चोरी कर रहे हैं। जहां दीपका थाना मौके पर पहुंची और सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रहरी राकेश कुमार सिंह और सुधीर कुमार के साथ वे मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि डोजर क्रमांक 906, 194, 145 और डम्पर क्रमांक 4137, 95225 के पास डीजल बिखरा हुआ था। पहले घेराबंदी की और फिर उसके बाद आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन