फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba : Two men tied to poles, assaulted on suspicion of theft, three accused held

कोरबा: चोरी के शक में दो लोगों को बांधकर डंडों से पीटा; तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 06:29 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोरबा।
पीटीआई, कोरबा। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 21 Sep 2021 06:29 AM IST
सार

सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पीड़ितों को कथित तौर पर एक टिन शेड के नीचे अलग-अलग बांधा गया है। इसके साथ ही उनकी डंडों से पीटा जा रहा है। क्लिप में पीटे जा रहे अधेड़ शख्स के कपड़े फटे हुए हैं और उसे चीखते-चिल्लाते और रहम की भीख मांगते सुना जा सकता है।

विज्ञापन
Korba : Two men tied to poles, assaulted on suspicion of theft, three accused held
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कोयला खदान क्षेत्र में चोरी के प्रयास के आरोप में दो लोगों को बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी के दो सुरक्षा गार्डों समेत चार लोगों ने कथित रूप से चोरी के आरोप लगाकर दो लोगों को खंभे से बांधकर लाठी-डंडे से बेदम पीटा। अब इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पीड़ितों को कथित तौर पर एक टिन शेड के नीचे अलग-अलग बांधा गया है। इसके साथ ही उनकी डंडों से पीटा जा रहा है। क्लिप में पीटे जा रहे अधेड़ शख्स के कपड़े फटे हुए हैं और उसे चीखते-चिल्लाते और रहम की भीख मांगते सुना जा सकता है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में मिली पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर घटना में शामिल चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, पीड़ितों की पहचान सुभाष राम सिदर (55) और हीरा बहादुर (40) के रूप में हुई है, जो कोरबा शहर के मूल निवासी हैं। कुसमुंडा पुलिस थाने के थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र में दोनों पीड़ितों को 17 सितंबर की दोपहर चारों आरोपियों ने एक रेलवे क्रॉसिंग के पास रोक लिया था। पीड़ित एक खदान से 'विश्वकर्मा पूजा' की रस्में देखने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से दो आरोपी खनन क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़ी एक कंपनी के निजी सुरक्षा गार्ड थे, जबकि दो अन्य उनके सहयोगी थे। आरोपियों ने सुभाष और हीरा पर खदान से लोहे का सामान चुराने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। जब दोनों ने आरोप से इनकार किया, तो उन्होंने कथित तौर पर उन्हें अलग-अलग बांधकर डंडों से बेरहमी से पिटाई की।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सिदर ने कुसमुंडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उनमें से तीन, राजेश सिंह राजपूत (53), गोवर्धन कुमार साहू (29) और अशोक कुमार कश्यप (46) को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ ने कहा कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।


उन्होंने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस बीच कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने सोमवार को घटना की जांच के लिए अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और पैनल को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed