Accident: पांच दिन में 10 मौतें, सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद में उठाया सवाल, कहा- पुलिस प्रशासन नहीं गंभीर
सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसद में सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जिले में एक के बाद एक लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आखिर इस पर रोकथाम कैसे और कब होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसद में सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जिले में एक के बाद एक लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आखिर इस पर रोकथाम कैसे और कब होगी। चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वे क्या कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पांच दिनों के अंदर सड़क हादसे में 10 से अधिक मौतें हो चुकीं हैं। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा बालको मार्ग पर बुधवार देर रात भारी वाहन की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सांसद ने कहा है कि इसी साल मार्च महीने में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की थी। इस बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए दुर्घटनाओं का कारण जानकर उसका विश्लेषण करते हुए उचित उपाय करने की बात कही थी, लेकिन जिस तरह से जिले से गुजरे हुए नेशनल हाईवे से लेकर आम सड़कों पर हादसों की संख्या बढ़ रही है, वह जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की नाकाम कोशिशों को दर्शाता है।
सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बालको, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, परिवहन, यातायात विभाग के अधिकारियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी, लेकिन वे भी गंभीर नहीं हैं।
कोरबा पुलिस का अभिनव अभियान शुरू
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है। पाली-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सड़क खंड चिह्नांकित किए गए हैं। इसमें सात ब्लैक स्पॉट समाहित हैं। दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है, जिसमें ज्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है।
इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहां आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एंबुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है। इस प्रकार कुल 13 समितियों का गठन किया गया है, जिसमें कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। जगह-जगह पर सजग कोरबा का पैम्फलेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है। सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।