{"_id":"68411151fcc1d00c520ab6d5","slug":"kondagaon-police-arrested-six-cow-smugglers-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: गौ-तस्करी पर कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 47 गौवंश मुक्त कराए, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: गौ-तस्करी पर कोंडागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 47 गौवंश मुक्त कराए, छह आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Jun 2025 09:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:09 AM IST
सार
कोंडागांव पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए 47 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए 47 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 3 जून की गई।
विज्ञापन
विनय दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोग गौवंश को उड़ीसा ले जा रहे हैं। थाना कोण्डागांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने गौ तस्करों की घेराबंदी की और और मौके 47 गौवंश को बरामद किया। पुलिस को छह गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के नाम जयराम बघेल, तुलाराम नाग, डुमकर मौर्य, गुडुराम नाग, रतन सुना और पदलाम सुना हैं। उन्होंने पूछताछ में गौ तस्करी करने का अपराध कबूल किया है।
विज्ञापन