{"_id":"66c5d245169ceabe22084800","slug":"kolkata-medical-college-incident-said-on-deputy-cm-saw-of-chhattisgarh-took-a-dig-at-mamata-banerjee-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव ने कही ये बात, ममता बनर्जी पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव ने कही ये बात, ममता बनर्जी पर कसा तंज
Wed, 21 Aug 2024 05:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना बयान दिया है। इस उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उस घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना बयान दिया है। इस उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उस घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। डिप्टी सीएम साहब ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने की भी बात कही है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यजनक घटना है। शर्मसार करने वाली घटना है। उस घटना के बाद जो राज्य सरकार की भूमिका थी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जो भूमिका थी, वह तो और बहुत निंदनीय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं बेटी होकर एक डॉक्टर बेटी के साथ जो इतनी बड़ी घटना हुई, इतनी बड़ी घिनौना अपराध हुआ, वह ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से सीबीआई इंक्वारी का आदेश हुआ है। दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।