फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kidnapped child for a ransom of Rs 15 lakh recovered safely within six hours

रायपुर: 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहृत बच्चा छह घंटे में सकुशल बरामद

Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

आरंग पुलिस थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Kidnapped child for a ransom of Rs 15 lakh recovered safely within six hours
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के आरंग पुलिस थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने नाकेबंदी और तकनीकी निगरानी की मदद से यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर के बाहर से हुआ था बच्चा लापता
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 16 अक्तूबर को पीड़ित बच्चे के पिता ने आरंग थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बच्चे के पिता इंदिरा चौक पर स्थित मेडप्लस मेडिकल स्टोर में काम करते हैं और मां नर्स हैं। घटना वाले दिन सुबह मां ने बच्चे को मेडिकल स्टोर पर छोड़ा था। सुबह करीब 9 बजे बच्चा साइकिल चलाने और खेलने की बात कहकर दुकान से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फिरौती का फोन आते ही पुलिस ने की नाकेबंदी
बच्चे की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच परिजनों के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात लोगों ने बच्चे की सलामती और उसे छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामला गंभीर होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और रेंज साइबर सेल के सहयोग से तकनीकी निगरानी शुरू की गई। पुलिस ने संभावित रास्तों पर चेकिंग बढ़ाने के साथ पड़ोसी जिलों को भी तुरंत सतर्क कर दिया। पुलिस की सख्त घेराबंदी से घबराकर आरोपी बच्चे को ग्राम समोदा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलौदाबाजार के गांव से पकड़े गए तीन आरोपी
तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस  टीम ने बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दतरेंगी में दबिश दी। वहां से पुलिस ने आरोपी हेमंत उर्फ छोटू निषाद (25 वर्ष), मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू (20 वर्ष) और एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपहरण करने और 15 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed