{"_id":"695e58c40ee0f5f8e80adaf0","slug":"kharora-police-busted-interstate-ganja-smuggling-two-accused-arrested-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: खरोरा पुलिस ने की अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: खरोरा पुलिस ने की अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Jan 2026 06:29 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:29 PM IST
सार
खरोरा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन कर बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े चार किलो गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही जुपिटर मोटरसाइकिल जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के थाना खरोरा पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन कर बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े चार किलो गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही जुपिटर मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुलसी (डहरिया) निवासी राकेश सिंह ठाकुर एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के साथ ओडिशा से गांजा लेकर जुपिटर मोटरसाइकिल से कोसरंगी रोड होते हुए घिवरा पुलिया की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना खरोरा पुलिस ने घिवरा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की।
कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार नीले रंग की बिना नंबर की जुपिटर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में दोनों को रोका। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम राकेश सिंह ठाकुर निवासी ग्राम तुलसी, थाना खरोरा बताया, जबकि पीछे बैठे युवक ने अपना नाम पिंटू निवासी जिला नुवापाड़ा, ओडिशा बताया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान राकेश सिंह की मोटरसाइकिल की डिक्की से एक प्लास्टिक झोले में खाकी टेप से लिपटा गांजा बरामद हुआ। वहीं पिंटू के हाथ में रखे झोले से भी इसी तरह पैक किया हुआ गांजा मिला। दोनों आरोपियों के पास से कुल 4.256 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त जुपिटर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए है, उसे भी जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खरोरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और दोनों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।