{"_id":"686d045eb9fc0f1873087b6d","slug":"kharge-was-described-as-baba-saheb-incarnation-guru-khushwant-counter-attack-on-amarjit-bhagat-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खड़गे को बताया बाबा साहेब का अवतार': गुरु खुशवंत ने अमरजीत भगत पर बोला हमला, कहा- बिना शर्त मांगे माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खड़गे को बताया बाबा साहेब का अवतार': गुरु खुशवंत ने अमरजीत भगत पर बोला हमला, कहा- बिना शर्त मांगे माफी
Tue, 08 Jul 2025 05:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:14 PM IST
सार
Guru Khushwant on Amarjit Bhagat: रायपुर स्थित आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर से करने पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Guru Khushwant on Amarjit Bhagat: रायपुर स्थित आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव बाबासाहेब अम्बेडकर से करने पर निशाना साधा है। खुशवंत साहेब ने कहा कि यह डॉ. अम्बेडकर का सरासर घोर अपमान है। खुशवंत ने भगत समेत खड़गे और बैज से इस शर्मनाक बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगने के लिये कहा है। वहीं भगत को पार्टी से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में चापलूसी का बहुत पुराना इतिहास है। पं. नेहरू ने जिन डॉ. अम्बेडकर को चुनाव में हरवाकर अपमानित किया, उसी कांग्रेस में एक नेता ने आज खड़गे को बाबासाहेब अम्बेडकर का अवतार बताकर डॉ. अम्बेडकर का अपमान किया। व्यक्ति पूजा और परिवार-परिक्रमा जिन कांग्रेसियों की अब कुलजमा राजनीतिक हैसियत और नियति रह गई हो, उन लोगों से राष्ट्र के महापुरुषों के सम्मान की कोई उम्मीद करना तो बेमानी है, लेकिन इस तरह महापुरुषों को अपमानित किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
खुशवंत साहेब ने कहा कि कदम-कदम पर संविधान की आत्मा को कुचलकर अपनी सत्ता-पिपासा के वशीभूत कांग्रेस लगातार डॉ. अम्बेडकर को संविधान सभा से लेकर उनके राजनीतिक जीवन में अपमानित करती रही और अब तो उनकी तुलना खड़गे से करते हुए खड़गे को डॉ. अम्बेडकर का अवतार बताकर पूर्व मंत्री भगत ने सारी हदें ही पार कर दी हैं। साहेब ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया है कि क्या वे भी भगत के इस बयान से इत्तेफाक रखते हैं? यदि नहीं, तो भगत के खिलाफ वे क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं?
विज्ञापन