फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kawasi lakhma a pawn, CG BJP state in charge Nitin Naveen said on liquor scam case

बीजेपी प्रदेश प्रभारी नबीन बोले: कवासी सिर्फ मोहरा, शराब घोटाले मामले में मास्टरमाइंड तक जरूर पहुंचेगा कानून

Thu, 16 Jan 2025 08:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 08:20 PM IST
सार

Nitin Naveen on liquor scam case: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पिछली कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Kawasi lakhma a pawn, CG BJP state in charge Nitin Naveen said on liquor scam case
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Nitin Naveen on liquor scam case: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पिछली कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक आदिवासी नेता को मोहरा बनाकर फंसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया यही प्रतीत होता है कि अपराध तो पूर्व आबकारी मंत्री  की ओर से किया गया, लेकिन मास्टरमाइंड अभी पर्दे के पीछे बैठा है। ईडी और कानून उस मास्टरमाइंड तक जरूर पहुंचेगी। हर हाल में मास्टरमाइंड नहीं बचेगा।

विज्ञापन




भाजपा संगठन चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के सिलसिले में गुरुवार को राजधानी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने एयरपोर्ट पर चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बघेल ने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर शराब घोटाला किया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि आदिवासी के प्रति बघेल की सोच क्या है और बघेल किस सोच के लिए जाने जाते हैं? बघेल यह अच्छी तरह समझ लें कि शराब घोटाले में संलिप्त कोई भी आरोपी बिल्कुल नहीं बचेगा, चाहे वह कोई भी हो। एक आदिवासी को बघेल ने मोहरा जरूर बनाया है लेकिन इस अपराध का जो असली जनक है, कानून वहां तक भी पहुंचेगा। 
विज्ञापन


नवीन ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध कहने पर भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दो हजार करोड रुपए का शराब घोटाला कांग्रेस शासन के समय ही तो सामने आया था और केंद्रीय एजेंसियां कई बार तो उनके पास भी रही है। विभिन्न राज्य सरकारों में जांच एजेंसियां रही हैं। डॉ रमन सिंह की सरकार जाने के बाद भूपेश बघेल खूब शेखी बघारते रहे कि हम यह करेंगे, वह करेंगे, लेकिन पांच साल तक सरकार में रहते हुए वह क्यों कुछ नहीं कर पाए? उनके पास भी स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां थी, लेकिन उनके पास तथ्य नहीं थे और आज तथ्य हैं, इसलिए घोटालों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल
भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। छत्तीसगढ़ में हम लोगों ने मंडलों और जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की है और अब गुरुवार की शाम को नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश परिषद की घोषणा 17 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed