फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kawardha Violence: BJP MP Pandey was furious when his name appeared in the FIR, said - 'Police Congress Committee' is targeting BJP

कवर्धा हिंसा: एफआईआर में नाम आने पर भाजपा सांसद पांडेय भड़के, बोले- भाजपा को टारगेट कर रही 'पुलिस कांग्रेस कमेटी'

Mon, 11 Oct 2021 03:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Oct 2021 03:55 PM IST
सार

कवर्धा में गत मंगलवार को धार्मिक झंडे को हटाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प के दो दिन बाद हिंसा हुई थी। मामले में भाजपा पर आरोप लगाए गए हैं।

 

विज्ञापन
Kawardha Violence: BJP MP Pandey was furious when his name appeared in the FIR, said - 'Police Congress Committee' is targeting BJP
भाजपा सांसद संतोष पांडेय - फोटो : ani

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में बीते सप्ताह दो वर्गों के बीच हुई हिंसा के मामले में भाजपा सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पांडेय ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ भाजपा को निशाना बना रही है। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं बल्कि 'पुलिस कांग्रेस कमेटी' है।

विज्ञापन

पांडेय ने सोमवार को कहा कि वह हिंसा में शामिल नहीं थे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरे खिलाफ सबूत पेश करें। पुलिस सिर्फ भाजपा के लोगों को निशाना बना रही है। कांग्रेस ने गत मंगलवार को हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी सांप्रदायिकता की राजनीति करना चाहती है क्योंकि उसके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। राज्य के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने हिंसा के बाद कहा था कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद हिंसा से पहले कवर्धा में बड़ी संख्या में लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चूक की।
विज्ञापन

कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में दक्षिणपंथी संगठनों ने धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के लोगों में झड़प के विरोध में रैली की थी। इस दौरान यहां हिंसा हुई और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर एफआईआर
हिंसा के मामले में पुलिस ने भाजपा सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत अन्य पार्टी के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वहीं कुछ नेताओं पर दंगा करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा के संतोष पांडेय राजनांदगांव से लोकसभा सांसद हैं। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भी इसी लोकसभा सीट के सांसद रह चुके हैं। कवर्धा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 120 किमी दूर है और यह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र का बड़ा शहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed