फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kawardha MP raised the issue of increasing crime and corruption in the Lok Sabha

Kawardha: सांसद ने लोकसभा में उठाया बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का मुद्दा, बोले- सट्टेबाजी का गढ़ बना प्रदेश

Fri, 16 Dec 2022 01:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 01:58 PM IST
सार

सांसद संतोष ने कहा कि छत्तीसगढ़ को जिन हाथों को सौंपा गया, वे ही छत्तीसगढ़ को लूट रहे हैं। छत्तीसगढ़ संगठित भ्रष्टाचार, नशे और सट्टेबाजी का गढ़ बन गया है। प्रदेश के अफसर कोयला माफिया के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kawardha MP raised the issue of increasing crime and corruption in the Lok Sabha
लोकसभा में सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का मुद्दा देश की संसद लोकसभा में उठाया। सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में शायरी के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा- मांझी छला गया था पहले अपनी ही पतवारों से, राह में सहसा डोली लुट गई धोखेबाज कहारों से..!

विज्ञापन

 

सांसद संतोष ने कहा कि छत्तीसगढ़ को जिन हाथों को सौंपा गया, वे ही छत्तीसगढ़ को लूट रहे हैं। छत्तीसगढ़ संगठित भ्रष्टाचार, नशे और सट्टेबाजी का गढ़ बन गया है। प्रदेश के अफसर कोयला माफिया के रूप में काम कर रहे हैं। हाल ही में ईडी ने कोयला से संबंधित वसूली के रैकेट का पर्दाफाश किया है। 

विज्ञापन

 

ईडी ने जो कार्रवाई की है इसमें अफसरों की संलिप्तता उजागर हुई है। उच्चाधिकारियों व नेताओं के इस अवैध गठजोड़ से स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। जैसे कोयला मामले की जांच भारत सरकार करवा रही है। वैसे ही भारत सरकार, छग में शराब में हो रहे संगठित भ्रष्टाचार और महादेव बुक सट्टा ऐप मामले की भी जांच करवाए। दुबई से संचालित महादेव बुक ऐप से भी छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारियों का संबंध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और प्रदेश के कई प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शराब और सट्टे के संगठित भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed