फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh naxalite fled after saving their lives in an encounter with BSF jawans in kanker

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: जवानों को भारी पड़ता देख जान बचाकर भागे नक्सली, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Wed, 21 Jun 2023 02:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 02:44 PM IST
सार

अफसरों ने बताया कि, अंदुरुनी क्षेत्रो में लगातार कैंप खुलने से नक्सली बैकफुट पर हैं। हाल में हुई घटनाएं  नक्सलियों के आंतरिक संघर्ष को भी दिखा रही हैं। अपने ही नक्सली साथी को जनअदालत लगाकर नक्सली मार रहे है। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalite fled after saving their lives in an encounter with BSF jawans in kanker
नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद जवानों ने बरामद किया सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मौके से भारी संख्या में नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। जवानों की मुठभेड़ आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...नक्सलियों ने अपने साथी को मार डाला: जन अदालत लगाकर सुनाई सजा, कहा- गांव की लड़की से दुष्कर्म कर भाग रहा था
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अंतागढ़ खोमन सिन्हा ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन के तहत थाना आमाबेड़ा, ताडोकी, इरागांव और सुरेली बीएसएफ कैंप से जवान सर्चिंग बुधवार को सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उसेली-चिंगनार के जंगलो में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जवानों ने मौके पर नक्सलियों के दैनिक उपयोग का समान बरामद किया है। अफसरों ने बताया कि, अंदुरुनी क्षेत्रो में लगातार कैंप खुलने से नक्सली बैकफुट पर हैं। हाल में हुई घटनाएं  नक्सलियों के आंतरिक संघर्ष को भी दिखा रही हैं। अपने ही नक्सली साथी को जनअदालत लगाकर नक्सली मार रहे है। क्षेत्र में अब नक्सलियों के भय का माहौल खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed