{"_id":"6540d2b203f8e4f8260e7f55","slug":"woman-attacked-with-knife-in-kawardha-victim-condition-critical-in-kabirdham-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कवर्धा में महिला पर चाकू से हमला, पीड़िता की हालत नाजुक, आरोपी की भी संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कवर्धा में महिला पर चाकू से हमला, पीड़िता की हालत नाजुक, आरोपी की भी संदिग्ध अवस्था में मौत
Tue, 31 Oct 2023 03:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Oct 2023 03:41 PM IST
सार
घायल महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर आरोपी सुनील सारथी बेहोश पड़ा हुआ था। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में सोमवार की रात एक महिला के ऊपर आरोपी ने चाकू हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है। वहीं जिस आरोपी ने महिला के ऊपर हमला किया था, उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कबीरधाम जिले के एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि कवर्धा शहर निवासी महिला चितरेखा बाई व उसकी बेटी दोनों मिट्टी का बर्तन बेचने का काम करते हैं। सोमवार को जब ये दोनों अपने काम से वापस आ रहे थे तभी रात के समय आरोपी सुनील सारथी निवासी अटल आवास, घुघरी रोड कवर्धा द्वारा चितरेखा बाई के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, सीने, बांये हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
घायल महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर आरोपी सुनील सारथी बेहोश पड़ा हुआ था। इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। आरोपी की मौत व महिला के ऊपर हमले का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन