फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Wheels of emergency service stopped in chhattishgarh

थम गए इमरजेंसी सेवा के पहिए: नई ठेका कंपनी की भर्ती पर रोक लगाने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी

Wed, 20 Sep 2023 02:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

प्रमुख मांग है कि 102 महतारी एंबुलेंस सेवा के नए विज्ञापन को निरस्त कर बीते 10 वर्षों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्य स्थान पर फिर से पदस्थ किया जाए। कर्मचारियों को दो से तीन माह कार्य कराकर एक माह का वेतन जारी किया जाता है हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाए। 

विज्ञापन
Wheels of emergency service stopped in chhattishgarh
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज पूरे छत्तीसगढ़ में 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप्प हैं। मरीजों और घायलों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस और महिलाओं को डिलीवरी के लिए नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने वाली 102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने काम बंद कर आज 20 सितंबर बुधवार से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए हैं। 

विज्ञापन


ये कर्मचारी आज सुबह कवर्धा में इकट्ठे हुए हैं। वाहनों को छोड़कर रायपुर में धरना देने के लिए निकल गए हैं। वहीं कल गुरुवार को रायपुर में रैली निकाली जाएगी। कबीरधाम जिला अध्यक्ष रोहित यादव, इसराफिल खान, उपेंद्र सिन्हा, शिवेंद्र, प्रदीप, राजेंद्र चौहान ने बताया कि वे अपनी मांगो को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि आज कबीरधाम जिले के साथ -साथ पूरे प्रदेश के सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रमुख मांग है कि 102 महतारी एंबुलेंस सेवा के नए विज्ञापन को निरस्त कर बीते 10 वर्षों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्य स्थान पर फिर से पदस्थ किया जाए। कर्मचारियों को दो से तीन माह कार्य कराकर एक माह का वेतन जारी किया जाता है हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों को 2018 से 2023 तक का वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया गया है, जिसे एकमुश्त दिया जाए। एम्बुलेंस कर्मचारियों से आठ घंटे ही काम लिया जाए, इससे अतिरिक्त काम पर ओवरटाइम राशि दिया जाए। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से हटाकर सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 साल तक नौकरी की गारंटी दी जाए।

 

 

108 संजीवनी एक्सप्रेस के जिला प्रबंधक जीवन कौशिक ने बताया कि हड़ताल के संदर्भ में ये भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। वर्तमान में 108 संजीवनी एक्सप्रेस में कार्यरत किसी भी कर्मचारी का इसमें किसी भी प्रकार का कोई जुड़ाव नहीं है। हमारे कर्मचारी आपातकालीन सेवा की महत्वता को देखते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं। जिन लोगों द्वारा हड़ताल की बात की जा रही है, उनका हमारी संस्था से कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed