फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Tribute soldiers martyred in IED blast Deputy CM Vijay Sharma will not celebrate his birthday in Kabirdham

Kabirdham: आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, डिप्टी सीएम विजय शर्मा नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

Fri, 19 Jul 2024 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 01:14 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए हैं तब उनका मन आहत और व्यथित है, वे उनका जन्मदिन न मनाएं और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।

विज्ञापन
Tribute soldiers martyred in IED blast Deputy CM Vijay Sharma will not celebrate his birthday in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल 18 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के दो जवान भारत साहू और सतेर सिंह शहीद हो गए थे और चार जवान घायल हो गए थे। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। कबीरधाम जिले के कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर आज 19 जुलाई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए हैं तब उनका मन आहत और व्यथित है, वे उनका जन्मदिन न मनाएं और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें। विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी।  उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
विज्ञापन


विजय शर्मा ने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस अवसर पर सुरक्षाबलों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें हर संभव सहायता और साथ देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माओवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ पूरा प्रदेश  खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है और हमें उनकी वीरता पर गर्व है।

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। शर्मा और उनके समर्थक काफी उत्साहित थे और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी की जा रही थीं। कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं, उपमुख्यमंत्री शर्मा के अपना जन्मदिन नही मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोक दिया गया है।


विजय शर्मा ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा

आज शुक्रवार सुबह रायपुर के चौथी बटालियन माना में शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अमर शहीद भरत के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने कहा कि मन अत्यंत व्याकुल था। शहीद जवान ने सर्वोच्च बलिदान करते हुए वीरगति प्राप्त की है। इनकी शहादत पर हमें गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed