फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Tribal girl Group misdeed in Kabirdham

Kabirdham: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कांग्रेस ने जांच समिति की गठित, आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

Thu, 25 Sep 2025 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Sep 2025 10:30 PM IST
सार

जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब क्षेत्र का दौरा कर पीड़िता, पीड़ित परिवार, स्थानीय ग्रामवासियों सहित प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से भेंट/चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

विज्ञापन
Tribal girl Group misdeed in Kabirdham
एसपी कार्यालय कबीरधाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुवार को आदिवासी समाज ने कवर्धा में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति का एलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में अनिला भेड़िया के साथ विधायक बालोद संगीता सिन्हा, विधायक खैरागढ़ यशोदा वर्मा, विधायक डोंगरगढ़ हर्षिता बघेल, कबीरधाम जिले से पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, सुमित्रा घृतलहरे, कबीरधाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरी साहू शामिल हैं। 

विज्ञापन


जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब क्षेत्र का दौरा कर पीड़िता, पीड़ित परिवार, स्थानीय ग्रामवासियों सहित प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से भेंट/चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। वहीं, दूसरी ओर घटना के 24 घंटे बाद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसको देखते हुए आज देर शाम को पुलिस ने फरार आरोपियों के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि महिला थाना कवर्धा में धारा 70 (1), 351(3) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात तीन आरोपियों (लड़कों) द्वारा सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देकर घटना तारीख 24 सितंबर से फरार है। मामले के आरोपियों के बारे में जो कोई ऐसी सूचना देगा या गिरफ्तार कराएगा या गिरफ्तारी के लिए सूचना देगा उस व्यक्ति को दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में एसपी का निर्णय अंतिम होगा। सूचना के संबंध में एसपी कबीरधाम के फोन नंबर 07741-232375, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 07741-232844, 94791-92499, महिला थाना कवर्धा फोन नंबर 96300-03249 में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed