फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Took stock of the commissioning works of electronic voting machines for the assembly constituencies in Kawardh

CG Election 2023: चुनाव से पहले EVM का लिया जायजा, पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 09:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 09:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले कबीरधाम में सामान्य आर्ब्जवर, पुलिस आर्ब्जवर ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। ईवीएम के स्ट्रांग रूम और पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
Took stock of the commissioning works of electronic voting machines for the assembly constituencies in Kawardh
EVM का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के समय सारणी अनुसार छत्तीसगढ़ में पहले चरण में विधानसभा आम निर्वाचन कबीरधाम जिले के कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी सात नवंबर को मतदान होगा। जिले के इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की तैयारियां की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकअजय कुमार गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक राजेश खुराना ने कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग का कार्य नवीन कृषि उपज मंडी परिसर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाई गई मतगणना हाल में किया गया रहा है। सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता, पुलिस प्रेक्षक राजेश खुराना, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर और अभ्यार्थियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम की सील को खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आयोग के निर्देशानुसार, राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉकपाल भी किया गया। प्रेक्षकों ने कृषि उपज मंडी परिसर स्थित जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम,  मतगणना स्थल, प्रेक्षक कक्ष, बैठक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था कक्ष, सीटी टीवी निगरानी कक्ष, सहित सभी आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन किया। 

विज्ञापन

विधानसभा सभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम को सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम कराने के निर्देश दिए। अवलोकन के स्ट्रांग रूम की खिड़खियों की जहां पक्की दीवार बनाई गई है। वहीं उनका भी निरीक्षण किया और स्ट्रांग रूम के मुख्य दरवाजे के शटर को सुरक्षा मानको के अनुरूप ठीक करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रेक्षक खुराना ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया और सुरक्षा की दृष्टि से और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

7 नवंबर को होगी वोटिंग 
कबीरधाम जिले के कवर्धा व पंडरिया विधानसभा निर्वाचन आगामी 7 नवंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। मतदान दिवस के लिए आयोग के निर्देशानुसार, जिले के इन दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस के दिन उपयोग में लाई जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से सम्बद्ध कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं  वीवीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन ईएमएस सॉफ्टवेयर से किया जा चुका है। इसके बाद 27 नवम्बर को इन मशीनों की कमिशनिंग की कार्रवाई की गई है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 804 मतदान केन्द्र हैं। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में कुल 393 और विधानसभा क्षेत्र कवर्धा में कुल 411 मतदान केन्द्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed