फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Students of Kawardha Polytechnic College open front against the principal

Kabirdham : कवर्धा पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गलत व्यवहार का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 07:29 PM IST
सार

कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्राओं ने गलत व अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप प्राचार्य प्रीतम चरखा पर लगाया है।

विज्ञापन
Students of Kawardha Polytechnic College open front against the principal
विद्यार्थियों ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम महराजपुर स्थित एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने ही प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्राओं ने गलत व अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप प्राचार्य प्रीतम चरखा पर लगाया है। शुक्रवार को इन छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर के पास परिजनों के साथ मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों ने प्राचार्य प्रीतम चरखा को जल्द से जल्द हटाने की मांग किया है। कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे विद्यार्थी सुरभि, सीता, पायल, अरुण, खुशबू व उनके परिजन नीलम, लीला बाई ने बताया कि प्राचार्य प्रीतम चरखा के खिलाफ कलेक्टर को छह बिंदुओं में शिकायत की है। प्राचार्य द्वारा उनके साथ गलत व अमानवीय व्यवहार किया जाता है।

विज्ञापन

 

पूर्व में शिकायत में पाया गया था दोषी 

प्रभारी प्राचार्य प्रीतम चरखा का विवादों से काफी गहरा नाता है। इसी साल कॉलेज के कर्मचारियों ने प्रीतम चरखा के खिलाफ कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई थी। तब उस मामले में कलेक्टर ने जांच कराया था। जांच रिपोर्ट में प्राचार्य दोषी पाया गया। जिला प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने व किसी दूसरे जगह तबादला करने अनुशंसा भी भेजी थी। लेकिन, यह फाईल राज्य स्तर पर बीते आठ माह से दबी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed