फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Strike of government ration shopkeepers ends in the state government assures to fulfill six demands in Kabird

Kabirdham: प्रदेश में सरकारी राशन दुकानदारों की हड़ताल खत्म, छह मांगें पूरी करने का सरकार ने दिया आश्वासन

Sat, 05 Oct 2024 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

कबीरधाम जिला समेत पूरे प्रदेश में बीते एक अक्टूबर से शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के बैनर तले सरकारी राशन दुकानदार हड़ताल पर थे। इनकी हड़ताल आज 5 अक्टूबर को खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Strike of government ration shopkeepers ends in the state government assures to fulfill six demands in Kabird
प्रदेश में सरकारी राशन दुकानदारों की हड़ताल खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला समेत पूरे प्रदेश में बीते एक अक्टूबर से शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के बैनर तले सरकारी राशन दुकानदार हड़ताल पर थे। इनकी हड़ताल आज 5 अक्टूबर को खत्म हो गया है। क्योंकि, इनकी 6 मांग को पूरा करने सरकार की ओर से आश्वासन मिला है। अब कल रविवार 6 अक्टूबर से सभी सरकारी राशन दुकान खुल जाएगी। हालांकि, रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद रहेगी। इनके हड़ताल में चले जाने से कबीरधाम जिले के करीब 450 से अधिक दुकान बीते एक अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक बंद थी। 

विज्ञापन


इस कारण राशनकार्डधारियों को चावल, शक्कर, नमक नहीं मिल पा रहा था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ की प्रमुख मांग में राज्य के सभी दुकान को इलेक्ट्रानिक वजन मशीन ट्रायल में ई-पॉस मशीन से किया जा रहा है। समस्या यह है कि मशीन की गुणवत्ता बहुत भी खराब है। साथ ही सर्वर की समस्या है, जिसे दूर किया जाए। बीते 5 माह से राशन दुकान के आबंटन में गड़बड़ी हो रहीं है। इससे भंडारण प्रभावित होता है। इस समस्या का समाधान जरूरी है। दुकानदार आर्थिक संकट से जुझ रहे है, समय पर बारदाना की राशि, मार्जिन राशि, ई-पॉस मार्जिन राशि, वित्तीय पोषण राशि समय पर भुगतान नही किया जाता है। मार्जिन राशि 20 वर्ष से एक रुपए की वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान मार्जिन राशि बहुत कम है, इसे बढ़ाया जाए। इसके अलावा अन्य मांग को पूरा किए जाने शासन द्वारा आश्वासन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed