Kabirdham: स्टेट स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेशभर के वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल व बेसबॉल के खिलाड़ी हो रहे शामिल
बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 23वी स्टेट स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल व बेसबॉल के खिलाड़ी शामिल हो रहे है। यह टूर्नामेंट 22 से 25 नवंबर तक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 23वी स्टेट स्कूल खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल व बेसबॉल के खिलाड़ी शामिल हो रहे है। यह टूर्नामेंट 22 से 25 नवंबर तक होगी। इस बार आचार संहिता लागू होने के कारण एक भी नेता व जनप्रतिनिधि शामिल नही हो सकेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। वैसे जिले में मतदान हो चुका है, फिर भी आचार संहिता लागू रहेगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ व समापन कार्यक्रम में एक भी नेता मौजूद नहीं रहेंगे। पूरे शिक्षा विभाग व प्रशासन के देखरेख में यह आयोजन किया जाएगा
500 से अधिक लोग होंगे शामिल
वॉलीबॉल में बालक व बालिका 19 वर्ष शामिल है। इसके सभी मैच कवर्धा कोतवाली थाना स्थित ग्राउंड में होंगे। सॉफ्टबॉल बालक बालिका के तहत 17 व 19 वर्ष के खिलाड़ी करपात्री ग्राउंड में खेलेंगे। इसके अलावा बेसबॉल बालक बालिका अंतर्गत 14 वर्ष के खिलाड़ी छीरपानी ग्राउंड में खेलेंगे। आज बुधवार को शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा करपात्री ग्राउंड में मार्च पास्ट किया। इस मौके पर जिला स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। जिसमें खिलाड़ी व पीटीआई शिक्षक शामिल है। राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों को ठहरने के लिए अलग-अलग स्कूलों को तय किया गया है।