{"_id":"68dd2cf2406fc8971b02c5a4","slug":"skull-yatra-in-kawardha-50-suspects-and-criminals-detained-at-the-police-station-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में खप्पर यात्रा : 50 संदिग्ध-बदमाशों को थाने में बैठाकर रखा, 200 से अधिक कड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में खप्पर यात्रा : 50 संदिग्ध-बदमाशों को थाने में बैठाकर रखा, 200 से अधिक कड़े बरामद
Wed, 01 Oct 2025 07:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:17 PM IST
सार
कवर्धा शहर में नवरात्र अष्टमी के अवसर पर खप्पर यात्रा ऐतिहासिक, सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष खप्पर यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। आज से पहले इतनी बड़ी भीड़ खप्पर यात्रा में कभी नहीं देखी गई थी।
विज्ञापन
कड़ा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा शहर में नवरात्र अष्टमी के अवसर पर खप्पर यात्रा ऐतिहासिक, सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष खप्पर यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। आज से पहले इतनी बड़ी भीड़ खप्पर यात्रा में कभी नहीं देखी गई थी। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा की दृष्टि से यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन, सभी व्यवस्थाएं सख्ती और संवेदनशीलता के साथ लागू की गईं, जिसके परिणामस्वरूप यह विशाल आयोजन पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने राजपत्रित अधिकारियों, सभी थाना के थाना प्रभारियों समेत कुल 300 जिला पुलिस और सशस्त्र बल तैनात रहे। लगभग 250 वॉलेंटियर्स (एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, विवेकानंद अकादमी) ने भी सहयोग दिया। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से मार्ग की सतत निगरानी की गई। खप्पर यात्रा के दिन भी सुबह से ही विशेष अभियान चलाकर लगभग 50 उपद्रवियों और बदमाशों को चिन्हांकित कर थानों में बैठाया गया, जिससे वे यात्रा में व्यवधान न डाल सकें।
विज्ञापन
इसी दौरान अक्सर लड़ाई-झगड़ों में उपयोग किए जाने वाले हाथों में पहने 200 से अधिक संख्या में हैवी कड़े और छोटे मोटे धारदार वस्तुओं को भी जब्त किए गए, ताकि किसी भी प्रकार की मारपीट या उपद्रव की संभावना में इनका उपयोग रोका जा सके। सभी श्रद्धालु व लोगों ने अनुशासित रहकर खप्पर यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन में बहुमूल्य योगदान दिया।
विज्ञापन