{"_id":"68a9bbab94f88d21b50b5baa","slug":"ruckus-created-in-bhoramdev-police-station-premises-three-accused-arrested-rally-taken-out-in-kabirdham-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : भोरमदेव थाना परिसर में किया हंगामा, तीन आरोपी गिरफ्तार, निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : भोरमदेव थाना परिसर में किया हंगामा, तीन आरोपी गिरफ्तार, निकाली गई रैली
Sat, 23 Aug 2025 07:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:09 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना परिसर में अनुशासन भंग कर हंगामा करने व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी की रैली निकाली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना परिसर में अनुशासन भंग कर हंगामा करने व शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपी की रैली निकाली गई है। पकड़े गए आरोपी का नाम दीपक उर्फ छोटका चंद्रवंशी, नवीन साहू व गौतरिहा यादव है, जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ छोटका चंद्रवंशी अपने दो साथी के साथ थाने में घुस आया। उसने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर लाया व ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया कि किसने उसके साथी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी अत्यधिक उत्तेजित था व गलियां दे रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई व थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नवीन साहू व गौतरिहा यादव ने भी साथ देते हुए थाने के अनुशासन भंग किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बनाया। यह आचरण न केवल कानून व्यवस्था के खिलाफ था, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का दुस्साहस भी था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन