फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Rs 50 crore of sugarcane farmers stuck amount not received after four months of selling in Kabirdham

Kabirdham: गन्ना किसानों के 50 करोड़ रुपये फंसे, बेचने के चार माह बाद नहीं मिली राशि, आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 10 Apr 2024 07:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 07:10 PM IST
सार

ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन जायसवाल, रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों को उनके बेचे हुए गन्ने की राशि बेचने के 4 से 6 माह बाद भी लंबित है, जो करीब 50 करोड़ है। 

विज्ञापन
Rs 50 crore of sugarcane farmers stuck amount not received after four months of selling in Kabirdham
कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में गन्ना पेराई सीजन बंद हो गया है। लेकिन, इस कारखाना में जिन किसानों ने गन्ना बेचा था, उन्हे चार माह बाद राशि नहीं मिली है। यह राशि 50 करोड़ रुपये है। रुपये नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा यहीं कारण है कि आज बुधवार को किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन जायसवाल, रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों को उनके बेचे हुए गन्ने की राशि बेचने के 4 से 6 माह बाद भी लंबित है, जो करीब 50 करोड़ है। अब किसान अपनी आवश्यकता पूर्ति करने साहूकारों से महंगे दर पर ब्याज से रुपए ले रहे हैं। 

विज्ञापन


कारखाना प्रबंधन को तत्काल सम्पूर्ण भुगतान करने की मांग किया है। आने वाले 10 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हर साल कारखाना नवंबर माह से चालू हो जाता है। जब भुगतान की बारी आती है तो किसानों को कई माह तक इंतजार करना पड़ता है। आने वाले समय में विवाह और कई पर्व का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसानों को रुपये की जरूरत होगी। रुपये नहीं मिलने से इस कारखाना क्षेत्र के पांच हजार किसानों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed