{"_id":"662a5d045dc410dba401b001","slug":"polling-station-made-of-bamboo-branches-is-ready-in-naxal-affected-village-on-april-26-ls-election-2024-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG में कल वोटिंग: नक्सल प्रभावित गांव में बांस टहनियों से बना मतदान केंद्र, बैगा संस्कृति और परंपरा से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG में कल वोटिंग: नक्सल प्रभावित गांव में बांस टहनियों से बना मतदान केंद्र, बैगा संस्कृति और परंपरा से सजाया
Thu, 25 Apr 2024 07:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम कुकरापानी का इको फ्रेंडली मतदान केन्द्र शत-प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दे रहा है। मतदान केन्द्र को बांस टहनियों, पत्तियों, बिरनमाला, गुलमोहर फुल समेत बैगा संस्कृति और परम्पराओं से सजाया गया है।
विज्ञापन
मतदान केन्द्र को बांस-टहनियों से सजाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत शुक्रवार को राजनंदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के सभी मतदान केन्द्र पर मतदान होगा। जिले के नक्सल प्रभावित और बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम कुकरापानी में पर्यावरण के अनुकुल इको फ्रेंडली आदर्श मतदान केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मतदान केन्द्र को बांस टहनियों, पत्तियों, बिरनमाला, गुलमोहर की फुल समेत बैगा संस्कृति और परम्पराओं से सजाया गया है। इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। मतदान केन्द्र को पर्यावरण के अनुकुल सुसज्जित किया गया है। मतदान केन्द्र के अंदर जाने वाले रास्तों के दोनों तरफ पेड़-पौधों सहित स्थानीय वनोपज की पत्तियों को लगाकर सजाया गया है।
विज्ञापन
यहां पर पीने के पानी के लिए मटका, मिट्टी का गिलास रखे गए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि मतदान केंद्र की स्थापना में किसी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है और मतदान केंद्रों को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन
ये पर्यावरण-अनुकूल इको फ्रेंडली मतदान केंद्र न केवल मतदाताओं को आकर्षित करेंगे और उनकी शत-प्रतिशत निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही इको फ्रेंडली मतदान केंद्र पर्यावरण के प्रति लोगों को आकर्षित करने के साथ मतदान अधिकारियों को पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए आकर्षित करेगी।
गौरतलब है कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी। जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं। कुल मतदाता की संख्या 6 लाख 53 हजार 224 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 244 पुरूष और 3 लाख 27 हजार 978 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है।
इसमें 6 हजार 517 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 668 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 637 है। जिले में जेंडर रेशियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 136 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।