{"_id":"669a48321a2c4b43330441f8","slug":"payment-of-rs-150-crore-to-sugarcane-farmers-of-district-stuck-farmers-angry-in-kabirdham-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जिले के गन्ना किसानों का 150 करोड़ रुपये का भुगतान अटका, किसान नाराज, हाईवे में चक्काजाम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जिले के गन्ना किसानों का 150 करोड़ रुपये का भुगतान अटका, किसान नाराज, हाईवे में चक्काजाम की तैयारी
Fri, 19 Jul 2024 04:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:34 PM IST
सार
किसानों की समस्या को लेकर पंडरिया शक्कर कारखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भोरमदेव शक्कर कारखाना में समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन कबीरधाम जिले में होता है। जिले में हर साल करीब 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल ली जाती है। जिले के गन्ना किसान अपने फसल को कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिशेसरा स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में बेचते है। लेकिन, हैरानी की बात है कि इन दोनों कारखाना में गन्ना बेचने के सात माह बाद किसानों का करीब 150 करोड़ रुपए का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में जिले के किसान नाराज है। किसानों की समस्या को लेकर पंडरिया शक्कर कारखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भोरमदेव शक्कर कारखाना में समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा है। पंडरिया में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन जायसवाल, रवि चंद्रवंशी, आंनद सिंह ने बताया कि इस कारखाना में करीब 80 करोड़ रुपए का भुगतान अटका हुआ है। इसमें 32 करोड़ मूल भुगतान, 33 करोड़ रुपए लाभांश राशि व 18 करोड़ बोनस राशि कुल मिलाकर लगभग 80 करोड़ रुपए बकाया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में भी किसानों का करीब 70 करोड़ रुपए बकाया है। इसमें 24.50 करोड़ रुपए बोनस, 8 करोड़ रुपए मूल भुगतान व 35.77 करोड़ रुपए रिकवरी राशि शामिल है। दोनों कारखाना में 150 रुपए किसानों का बकाया है। आने वाले 7 दिन के भीतर किसानों को यह राशि नहीं दी जाती तो नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन