फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   No road, no vote Village has not been developed for last five years

सड़क नहीं तो वोट नहीं : पांच साल से नहीं हुआ गांव का विकास, कबीरधाम के ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Mon, 11 Sep 2023 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर समेत अन्य अफसरों को जानकारी दी गई लेकिन मांगों को लेकर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
No road, no vote Village has not been developed for last five years
मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंआ के आश्रित ग्राम करही के ग्रामीण इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाले हैं। दरअसल, यहां के लोग बीते पांच साल से गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज है। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण गोवर्धन, शिवसिंह, प्रकाश ने बताया कि उनके गांव में बीते पांच साल से पूर्व माध्यमिक स्कूल भवन नहीं है। 

विज्ञापन


जबकि गांव के करीब 50 से अधिक बच्चे कक्षा छह से आठ तक तक की पढ़ाई करते है। भवन नहीं होने के कारण बीते पांच साल से प्राथमिक शाला भवन में एक पाली में पूर्व माध्यमिक शाला का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा गांव तक पहुंच मार्ग भी काफी खराब है। इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर समेत अन्य अफसरों को जानकारी दी गई लेकिन मांगों को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। अब ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि रोड़ और स्कूल भवन का निर्माण नहीं किया जाएगा तो एक भी वोटर चुनाव के दौरान वोट नहीं डालेंगे।

विज्ञापन


मतदाता जागरूकता अभियान जारी 

कबीरधाम जिले में शत- प्रतिशत मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से मतदाता द्वारा मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करने के लिए चेतवानी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक जिला प्रशासन के पास ऐसे तीन आवेदन भी आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed