फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Negligence in schemes of Women and Child Development Department in Kabirdham

Chattisgarh: कबीरधाम जिले में महिला व बाल विकास विभाग के योजनाओं में लापरवाही, कलेक्टर ने लगाई फटकार

Mon, 09 Sep 2024 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 08:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी परियोजना अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
Negligence in schemes of Women and Child Development Department in Kabirdham
बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में राज्य शासन से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्राप्त दिशा निर्देशों तथा लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्टर ने बैठक में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित होने वाले पोषण अभियान के एप में पोषण ट्रेकर की गतिविधि को ऑनलाइन अपलोड नहीं करने व योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन नहीं करने पर फटकार लगाई है।
विज्ञापन


कलेक्टर महोबे ने जिले की सभी नौ परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह को बेहतर संचालन तथा क्रियान्वयन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 खरीदी की गई धान के ऑनलाइन मिलान में आने वाले अंतर को सही करने के लिए खाद्य, सहकारिता और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुधन विभाग से संबंधित रोजगार मूलक आवेदनों की समीक्षा कर एसबीआई बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति में देरी करने व आवेदकों के अनावश्यक परेशानी करने पर संबंधित बैकर्स पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जिला लीड बैंक आफिसर को प्रकरण को शीघ्रता से निराकरण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed