फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Muslim youth Harassment a woman by posing as a Hindu extorted lakhs of rupees in name of getting her husband r

Kabirdham: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया दुष्कर्म, पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर ऐंठे लाखों रूपये

Tue, 08 Oct 2024 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Oct 2024 06:21 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है।

विज्ञापन
Muslim youth Harassment a woman by posing as a Hindu extorted lakhs of rupees in name of getting her husband r
मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है। उसके पति को जेल से छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी आरोपी का नाम साहिल खान है,उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म समेत कई धारा में केस दर्ज कर लिया है। 6 माह पहले कवर्धा के एक चाय की टपरी में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई व घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने फिर जज को रुपए देने के नाम पर 6 माह में 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। बाद में फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तकरीबन 4-5 बार उसने संबंध बनाया। तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो कि कवर्धा में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed