{"_id":"67c44d785a743a250f0cad33","slug":"municipal-president-and-councilors-took-oath-of-office-and-secrecy-deputy-cm-said-this-in-kabirdham-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद और गोपनियता की शपथ, डिप्टी सीएम ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने ली पद और गोपनियता की शपथ, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
Sun, 02 Mar 2025 05:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:52 PM IST
सार
आज रविवार को कवर्धा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित पार्षदों को बहुत ही यादगार और अनोखे अंदाज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण में डिप्टी सीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज रविवार को कवर्धा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित पार्षदों को बहुत ही यादगार और अनोखे अंदाज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कबीरधाम जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारियों के वैदिक मंत्रोउच्चार, शंखनांद और ईश्वर की शपथ के साथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
इस शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय, राजीव लोचन जी महराज विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका में बहुत सकारात्मक बदलाव आएगा। कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों में जनादेश के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनगी है।
विज्ञापन
अब और तेज गति के साथ पूरे जिले का जन आकांक्षाओं के साथ समुचित विकास की अवधारणाओं के पूरा किया जाएगा। कवर्धा नगर पालिका में व्यवस्थागत सुधार होंगे और यहां की नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कवर्धा में बड़ी परियोजनाओं का कार्य तेजी से चल रहा है। कई करोड़ों रुपए की विकास कार्य चल रहें है, जो शहर के विकास को नई दिशा देने में सहायक होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विष्णुदेव सरकार ने कवर्धा में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे शहर के नागरिकों को और भी बेहतर जीवन की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन