{"_id":"668d6ffca29300ec00072d47","slug":"misdeed-of-minor-girl-in-kabirdham-on-pretext-of-marriage-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागा ले गया पुणे... होटल में बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागा ले गया पुणे... होटल में बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:45 PM IST
सार
आरोपी की पहचान विजय कुमार (20 वर्ष) निवासी रेंगाखार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि 19 जून की रात में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर बाइक में बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को पुणे (महाराष्ट्र) भगा ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया। मामला जिले के नक्सल प्रभावित थाना रेंगाखार का है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 26 जून को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 18-19 जून की दरम्यानी रात में उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले में धारा-363 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी व अपहृता की पुणे (महाराष्ट्र) में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम को पुणे के लिए रवाना किया गया था, जहां से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। आरोपी विजय कुमार (20 वर्ष) पिता मेहत्तर कुंभकार निवासी रेंगाखार से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि 19 जून की रात में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर बाइक में बैठाकर साल्हेवारा, धमतरी, अंबिकापुर के बाद पुणे ले जाकर एक कमरे में दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा री है।
विज्ञापन